BSE Telangana 2025 छात्रों के लिए जरूरी जानकारी 

BSE Telangana 2025: BSE पूरा नाम Board of Secondary Education होता है। यह Telangana राज्य का बहुत जरुरी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड है। यह बोर्ड छात्र और छात्राएं को माध्यमिक शिक्षा (10वीं) स्तर में बेहतर शिक्षा देना, और परीक्षा आयोजित करना और उनके रिजल्ट जारी करना इन सभी की जिम्मेदारी है। जो BSE Telangana 2025 छात्र और छात्राएं हैं या इस परीक्षा को देने वाले हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा।   

इस आर्टिकल में हम आपको BSE Telangana का के बारे में बताएंगे, परीक्षा प्रोसेस, एडमिट कार्ड, सिलेबस, रिजल्ट और तैयारी के बारे बताएंगे।

BSE Telangana के बारे में जाने 

BSE (Board of Secondary Education), Telangana की स्थापना राज्य के गठन के बाद Andhra Pradesh से अलग होकर की गई थी। मुख्यालय- तेलंगाना राज्य, भारत। इसका उद्देश्य माध्यमिक शिक्षा के लिए सिलेबस निर्धारित करना, राज्य में 10वीं कक्षा की परीक्षाएँ जारी करना, छात्रों के नम्बर और प्रमाणपत्र जारी करना और शिक्षा प्रशिक्षण और शिक्षा सुधार पर ध्यान देना।

BSE Telangana राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों के लिए जरुरी परीक्षा और प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार रखता है।

BSE Telangana  के काम और उसके उद्देश्य 

BSE Telangana 2025: BSE Telangana का काम सिर्फ परीक्षा आयोजित करना ही नहीं है, बल्कि यह सभी छात्रों और स्कूलों को बेहतर बनाने का भी काम करता है। इसके जरूरी काम सिलेबस निर्धारण करना जैसे बोर्ड शिक्षा के लिए विज्ञान, गणित सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और और मातृभाषा का सिलेबस तय करता है। परीक्षा करवाना जैसे SSC (10वी) अन्य परीक्षा हर साल करायी जाती है। रिजल्ट जारी करता है जैसे छात्रो को उनके नंबर और ग्रेड की जानकारी देना।

स्कूलों में टीचर के पढ़ने और शिक्षा सुधार पर ध्यान देना। छात्रों के सर्टिफिकेट को जारी करना। इन सभी कामों को BSE Telangana करता है। 

BSE Telangana की परीक्षा 

BSE Telangana 2025: BSE Telangana अलग-अलग तरह की परीक्षा कराता है। जरुरी परीक्षा SSC / 10वीं परीक्षा जैसे जरुरी माध्यमिक परीक्षा, छात्रों की 10वीं कक्षा की योग्यता निर्धारित करती है, हर साल मार्च–अप्रैल में परीक्षा होती है। ऐसे छात्र जो परीक्षा में फेल या फिर जो छात्र अपने नंबर को बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए परीक्षा होने के बाद दोबारा परीक्षा कराई जाती है। व्यावसायिक और तकनीकी विषय के लिए अलग परीक्षा कराई जाती है।

BSE Telangana 2025 SSC परीक्षा की जानकारी

BSE Telangana 2025 SSC परीक्षा की तारीख मार्च से अप्रैल 2025 बोर्ड द्वारा जारी किया जाता है। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा। परीक्षा केंद्र राज्य के अलग-अलग जिलों में होंगे। यह लिखित परीक्षा होती है। हर विषय में 100 नंबर या फिर बोर्ड के हिसाब से नंबर होता है।  

सभी छात्र अपना एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 दिन पहले ही डाउनलोड करके रख ले और उसकी प्रिंट आउट निकलवा कर रख ले।

BSE Telangana Admit Card 2025

Admit Card एक बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट है, इसके बिना छात्र परीक्षा में प्रवेश नहीं हो सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Chrome या Firefox को खोलें। Chrome या Firefox ब्राउज़र को खोल कर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर http://bse.telangana.gov.in एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। आप अपने Registration Number और Date of Birth को भरे। सबमिट करके उसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें। एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर परीक्षा केंद्र में लेकर जाएं।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी 

एडमिट कार्ड में कुछ जरूरी जानकारियां होती हैं जैसे छात्र का नाम उनके माता-पिता का नाम, रोल नंबर रजिस्ट्रेशन नंबर, उसका जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और उसका कोड नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, छात्र की फोटो और हस्ताक्षर जैसे यह सभी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाती है। अगर एडमिट कार्ड में कोई भी गलती हो तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें, और अपने एडमिट कार्ड को सही करवाए। 

Leave a Comment